जावरा विधानसभा में संबल योजना अंतर्गत 45 करोड़ 18 लाख रु.से अधिक की सहायता राशि स्वीकृत
रतलाम/ विगत 6 वर्षों में जावरा विधानसभा क्षेत्र में संबल योजना अंतर्गत 45 करोड़ 18 लाख रु से अधिक की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। पिपलोदा में आउटडोर स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसकी स्वीकृति शीघ्र दी जाएगी।
उक्त आशय की जानकारी विभिन्न मंत्रीगणों ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर दी।डॉ पांडेय के प्रश्न पर श्रम प्रहलाद पटेल ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2018-19 से लेकर वर्तमान समय तक मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल)योजना के तहत 1 लाख 1 हजार490 श्रमिक पंजीकृत है।आपने आगे बताया कि सम्बल योजना के तहत इस अवधि में 5887 हितग्राहियों को 45 करोड़ 18 लाख 75 हजार रु की सहायता राशि स्वीकृत की गई। इनमें अंत्येष्टि सहायता में 3895, सामान्य मृत्यु सहायता के 1819,दुर्घटना मृत्यु सहायता के 171 व आंशिक अपंगता के दो प्रकरणों में सहायता स्वीकृत की गई है।
विधायक डॉ. पांडेय के एक अन्य प्रश्न पर खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि जावरा में आउटडोर खेल स्टेडियम के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया की जा रही है। पिपलोदा में खेल विभाग को 2.084 हेक्टेयर भूमि पर आउटडोर स्टेडियम निर्माण हेतु 4.95 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है।जिसकी स्वीकृति दी जाना है।
चार स्थानों पर 6 करोड़ से अधिक की लागत के ब्रिज निर्माण की स्वीकृति
विधानसभा क्षेत्र जावरा में चार स्थानों पर 6 करोड़ से अधिक की लागत के ब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिल गई है जिनका कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के अथक प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्गो व ब्रिज निर्माण कार्यो को प्राथमिकता से प्रस्तावित किया जा रहा है।राज्य शासन द्वारा इन प्रस्तावों को स्वीकृति भी दी जा रही है।
डॉ. पांडेय की अनुशंसा पर गत बजट में स्वीकृत चार स्थानों के ब्रिज निर्माण कार्य की प्रशासकीय व वित्तिय स्वीकृति जारी हो गई है। इन स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विधायक डॉ. पांडेय के प्रयास से लगभग 6 करोड़ 3 लाख रु की राशि से स्वीकृत चार ब्रिज निर्माण में जावरा-कालूखेड़ा मार्ग पर चुरू वाला दाल मिल के सामने व पुराने गर्ग पेट्रोल पंप के समीप, जावरा-मन्दसौर मार्ग पर औद्योगिक पुलिस थाने के समीप, ग्राम कलालिया में नाले पर पुलिया एवं पिपलौदा में नवीन बस स्टैंड के समीप रोजड नदी पर पुल निर्माण किया जाएगा।
जावरा विकासखण्ड के उक्त तीनों ब्रिज एक करोड़ 81 लाख रु एवं पिपलोदा में ब्रिज निर्माण की लागत 4 करोड़ 21 लाख रु. है। जावरा विधानसभा क्षेत्र में ब्रिज निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर राजेश शर्मा, राजेन्द्र सिंह देवड़ा, मांगीलाल पांचाल, हरिओम शाह, मुकेश मोगरा, प्रफुल जैन सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, विधायक डॉ. पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया