भाजपा मंडल ने मनाई अटलजी की जन्म जयंती मुख्य आयोजन ग्राम बोरखेड़ा में हुआ
पिपलौदा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान मण्डल के प्रत्येक बूथ पर विभिन्न आयोजन कर वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। मण्डल का मुख्य आयोजन ग्राम बोरखेड़ा में हुआ जहां स्मृति सभा का आयोजन कर पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।
ऐतिहासिक है अटलजी की जनकल्याणकारी योजनाए – सोनी
स्मृति सभा मे उपस्थित विधानसभा प्रभारी महेश सोनी ने कहा कि अटल जी की सरकार में पोखरण 2 का परीक्षण, कारगिल विजय दिवस, एनडीए की स्थापना, किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुवात, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जैसी अनेको जनकल्याणकारी योजनाए ऐतिहासिक रहीं है। भाजपा जिला मंत्री रतनलाल लाकड ने कहा कि भारत के प्रत्येक गांव को शहर से जोड़ने का काम पण्डित अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने किया था जिससे कोई भी गांव अछूता नही है उनके द्वारा किये गये कार्यो को आज भी याद किया जाता है।
इन्होंने भी रखे अपने विचार
भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, राजेश शर्मा जावरा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा, कार्यक्रम प्रभारी ओपी जोशी, ग्राम पंचायत सरपंच कचरूलाल जाट, पिपलौदा भाजपाध्यक्ष मुकेश मोगरा ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर वरिस्ठ जोरावर सिंह सिसोदिया, कारूलाल डांगी, लोकेन्द्र सिंह बड़ोदा, अशोक निनामा, भंवरलाल धनगर, नरेंद्र जैन, महेश बोहरा, राजेश सिसोदिया, भागीरथ पाटिदार, भेरूसिंह अयाना, बिंदु सरकार, भंवर गिरी गोस्वामी, मनमोहन सिंह राणा, प्रवीण सिंह, धर्मेन्द्र सिंह बाराखेड़ा आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
आज पिपलौदा में मनेगा वीर बाल दिवस
कार्यक्रम के सह प्रभारी प्रफुल जैन ने बताया कि मण्डल क्षेत्र के सभी बूथ पर अटलजी की जन्म जयंती के धूमधाम के साथ मनाई गई स्मृति सभा आयोजित कर वरिस्ठजनों का सम्मान किया गया वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजो को बिस्किट के पैकेट का वितरण किया। 26 दिसंबर को दसवें सिख गुरु गोविंद सिंहजी के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंहजी की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस प्रातः 11.30 बजे नाका न.1 रेवा इलेक्ट्रिक पर मनाया जावेगा।
पिपलौदा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया माल्यापर्ण
नगर के सभी 6 बूथ पर अटल जी की जन्म जयंती मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति में वरिस्ठ जनों का सम्मान कर प.अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दोरान जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि सुशासन और जनकल्याण के प्रति अटल जी का समर्पण अविस्मर्णीय है उनका समर्पण आने वाली भावी पीढ़ियों को दिशा दिखाता रहेगा।अटल जी ने देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत के साथ ही देश की सुरक्षा और जनकल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष, महामंत्री के साथ बूथ समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।