40 करोड़ की गाय…. खासियत जान कर बड़े – बड़े धन्नासेठ हुवे हैरान ,
दोस्तो भारत देश विश्व का सबसे बड़ा कृषि प्रधान देश है, लेकिन इसके साथ-साथ दोस्तो पशु पालन के मामले में भी भारत विश्व में प्रथम स्थान पर है। दोस्तो भारत में सबसे ज्यादा गाय को पाला जाता है, और भारतीय संस्कृति में गाय को पवित्र माना जाता है, गाय को एक माता का दर्जा दिया गया है। गाय के दूध, गोबर व मूत्र की भी काफी पवित्र माना जाता है और किसी भी शुभ काम में गाय के गोबर और मूत्र का सबसे पहले उपयोग किया जाता है। दोस्तो अगर आपसे कोई पूछे कि सबसे महंगी गाय की कीमत क्या होगी तो आप क्या जवाब देंगे… यही की 5 से 10 लाख रुपए, लेकिन दोस्तो आपको बता दें कि एक गाय की कीमत 40 करोड़ रुपए यह जानकर हर कोई हैरान हो जाता है कि इतनी कीमत कैसे… तो चलिए जानते है इसकी पूरी जानकारी के बारे में
Read more:Maruti Alto से भी सस्ते में खरीदें Maruti Suzuki Hustler कार, दमदार इंजन और लग्जरियस फीचर्स के साथ
कौन-सी है आखिर इतनी महंगी वह भारतीय गाय
दोस्तो 40 करोड़ में बिकने वाली उस भारतीय गाय ने सभी रिकॉर्ड ही तोड़ दिए है, इस गाय का नाम वियाटीना-19 FIV मारा इमोविस गाय है, यह भारत के आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की है, और यह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ही इस नस्ल की गाय मिलती है। हाल ही ब्राजील मैं एक नीलामी के दौरान इस गाय की कीमत 4.8 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों के हिसाब से 40 करोड़ रुपए के बराबर लगी है, दोस्तों इसके साथ यह दुनिया में सबसे महंगी कीमत में बेची जाने वाली गाय बन गई है और इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है। इस गाय की उम्र 4 साल 5 महीने की है। इस गाय ने हाल ही में ‘मिस साउथ अमेरिका’ का टाइटल भी जीता है।
Read more: Google pay से घर बैठे कमाए रोजाना ₹500, इस आसन तरीके से
क्या है इस गाय की खासियत
दोस्तों इस गाय की अगर खासियत देखे तो यह पूरी चमकीले सफेद रंग की है और कंधों पर एक विशिष्ट बल्बनुमा कूबड़ है। दोस्तो इस नस्ल की गाय बेहद ही कठिन और काफी गर्म तापमान में भी आसानी रह सकती है, यह किसी भी परिस्थिति में अपनी दूध देने की क्षमता को बरकरार रखती है, क्योंकि इनका मैटाबलिज्म काफी अच्छा होता है और इनमें किसी तरह का इन्फेक्शन भी नहीं होता है। इस ब्रीड को जेनेटिकली तौर पर और विकसित किया गया है, इससे ऐसी संतान उत्पन्न होने की उम्मीद है जो इससे भी बेहतर होगी।